• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fir against haryana sports minister sandeep singh
Written By
Last Modified: रविवार, 1 जनवरी 2023 (12:20 IST)

मुश्किल में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, दर्ज हुआ यौन उत्पीड़न का मामला

मुश्किल में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, दर्ज हुआ यौन उत्पीड़न का मामला - fir against haryana sports minister sandeep singh
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके भाजपा के नेता सिंह के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
 
इस संबंध में पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हरियाणा की एक महिला कोच की शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में दिनांक 31.12.2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच जारी है।'
 
राज्य की एक जूनियर एथलेटिक्स कोच ने गुरुवार को मंत्री पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और एक दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
 
आरोप है कि संदीप सिंह ने चंडीगढ़ में अपने आ‍वास-कैंप कार्यालय में महिला को परेशान किया, जहां वह किसी आधिकारिक काम के लिए उनसे मिलने गई थी। हालांकि, मंत्री ने आरोप को निराधार बताते हुए खारिज किया है और स्वतंत्र जांच की मांग की है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
photo courtsey : social media 
ये भी पढ़ें
2023 में 3 बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए संकल्प के साथ दिखानी होगी एकजुटता