बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. अरुणाचल प्रदेश के सियांग नदी के बेसिन में अलर्ट जारी, कृत्रिम झील के निर्माण से बाढ़ की आशंका
Written By
Last Updated : शनिवार, 8 अगस्त 2020 (14:46 IST)

अरुणाचल प्रदेश के सियांग नदी के बेसिन में अलर्ट जारी, कृत्रिम झील के निर्माण से बाढ़ की आशंका

Arunachal Pradesh
ईटानगर। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एक रिपोर्ट में तिब्बत में यिगोंग सो नदी पर एक कृत्रिम झील के निर्माण की जानकारी दिए जाने के बाद अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी बेसिन के आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अरुणाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन के निदेशक अतुल तायेंग ने सियांग, ऊपरी सियांग, पूर्वी सियांग और पश्चिम सियांग के उपायुक्तों को लिखे एक पत्र में झील में दरार पड़ने के कारण बाढ़ आने की आशंका के मद्देनजर सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहने के लिए कहा है।

हालांकि तायेंग ने अपने पत्र में कहा है कि पिछले वर्षों की स्थिति का आकलन करने पर लगता है कि बाढ़ आने की संभावना नगण्य है। (भाषा) (सांकेतिक चित्र)
ये भी पढ़ें
केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती