मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, 3 नए मंत्री शामिल
Written By
Last Updated : गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (12:22 IST)

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 3 नए मंत्री शामिल

Jairam Thakur | हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, 3 नए मंत्री शामिल
शिमला। जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाले हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया गया। मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है।
मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया और घुमारवीं के विधायक राजिंदर गर्ग को शामिल किया गया।
 
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में एक समारोह में नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन किया गया। सुखराम और राजिंदर गर्ग ने हिन्दी में शपथ ली जबकि पठानिया ने अंग्रेजी में शपथ ली। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, मणिपुर में असम राइफल्स के जवानों पर हमला, 3 जवान शहीद