1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Explosion near Tulip Garden in Srinagar

श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन के पास धमाका, आतंकी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी

Tulip Garden
श्रीनगर। श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन की पार्किंग में बुधवार को एक पर्यटक वैन के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट होने से इसके ड्राइवर की मौत हो गई।

 
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ, जब जम्मू जिले की पंजीकरण संख्या वाली वैन के ड्राइवर ने पार्किंग क्षेत्र के पास वाहन का पिछला दरवाजा खोला। विस्फोट में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
 
इस बीच आतंकी संगठन TRF ने धमाके की जिम्मेदारी ली। आतंकियों ने धमाके के लिए मैग्नेटिक IED का इस्तेमाल किया है।
अगला लेख
पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या