1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Explosion at Firecracker Factory in Tamil Nadu, 5 people dead

तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 लोगों की मौत

Fireworks Factory
विरुद्धनगर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के विरूद्धनगर जिले में शिवकाशी के समीप पटाखों की एक फैक्टरी में गुरुवार को विस्फोट हाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दस से अधिक शेड जलकर राख हो गए, जहां रसायन रखे गए थे। देश में पटाखों के निर्माण का केंद्र समझे जाने वाले इस क्षेत्र में इस महीने पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की यह दूसरी घटना है।

पुलिस ने बताया कि कलायार कुरिची की इस इकाई में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निश्मन एवं बचाव सेवा प्रयासरत है। आग की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

जिले में सत्तूर के समीप अच्चनकुलम गांव में दो फरवरी को एक फैक्टरी में बड़ा धमाका होने से 20 से अधिक लेागों की मौत हो गई और करीब 30 अन्य घायल हो गए थे।(भाषा)
अगला लेख
नीरव मोदी का प्रत्यर्पण अब ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल के हस्ताक्षर पर निर्भर