suvichar
✕

इटावा में दबंगों ने की भाजपा नेता के पौत्र की हत्या

Updated: शनिवार, 26 जनवरी 2019 (17:57 IST)
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा के बसरेहर क्षेत्र में दबंगों ने भारतीय जनता पार्टी नेता के पौत्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि राहिन तिराहे के पास शुक्रवार देर शाम भाजपा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश शाक्य के प्रतिष्ठान पर दबंग रंगदारी वसूल करने पहुंचे, भाजपा नेता ने इसकी शिकायत थाने पर जाकर की। इससे नाखुश दबंगों ने शाक्य के मकान पर धावा बोल दिया और गोलीबारी की। फायरिंग के दौरान एक गोली ओमप्रकाश के पौत्र कृष्णा को लग गई।
      
कृष्णा को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने अमृतपुर और चकवाखुर्द गांव के बीच घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू की जिसके जवाब में पुलिस की तरफ से चलाई गई। इस गोलीबारी में पिंटा यादव नामक बदमाश घायल हो गया। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
       
भाजपा नेता ने बताया कि उन्होने दबंगों के गुंडा टैक्स मांगे जाने का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई तथा प्रतिष्ठान में तोड़फोड़ कर बदमाश दुकान से साठ हजार रुपए लूट ले गए। पुलिस में शिकायत करने पर दबंगों ने गोलीबारी कर मासूम की जान ले ली।
     
पुलिस ने इस सिलसिले में धारा 394, 323, 504, 506, 386, 427 के तहत पिंटा समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है। (वार्ता)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

CM धामी ने किया 'उत्तराखंड आदि रंगोत्सव' का शुभारंभ', खटीमा में हुआ रोड शो, निकली भव्य शोभायात्रा

'खाकी से ही खुद को असुरक्षित महसूस कर रही महिलाएं': जंतर-मंतर विवाद पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ने का मंच बनेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

अगला लेख