1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Encounter with security forces in Chhattisgarh, 4 Naxalites killed

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर

4 Naxalites killed in Chhattisgarh
Chhatisgarh news in hindi : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों (4 Naxalites killed in Chhattisgarh) को मार गिराया। यह मुठभेड़ जांगला पुलिस थाना क्षेत्र के जंगल में हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अलग-अलग दलों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।
 
जब डीआरजी का दल तुंगाली गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी करवाई की। कुछ देर बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
 
मुठभेड़ वाली जगह से अब तक 4 नक्सलियों के शव बरामद किये जा चुके हैं। इलाके में खोजबीन जारी है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
लोकसभा चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपनी ही पार्टी में मिली चुनौती