Hanuman Chalisa
✕

श्रीनगर में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Updated: शनिवार, 26 जनवरी 2019 (12:00 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आंतकवादी मारे गए और सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हो गए।
 
पुलिस महानिरीक्षक एस.पी. पानी ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के अाधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने शनिवार सुबह आतंकवादियों को पकड़ने के लिए श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खोनमोह में संयुक्त रूप से तलाशी तथा घेराबंदी अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल जब एक विशेष स्थान की ओर बढ़ रहे थे तो वहां पहले से छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू दी और इस तरह सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक दो आंतकवादी मारे गए हैं लेकिन अभी तक इनकी पहचान नहीं हो सकी है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवान भी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षा कारणों से लोग मुठभेड़ स्थल की ओर न जाएं। 
उन्होंने कहा कि आतंकवादी आज क्षेत्र में बड़ा हमला करने की फिराक में थे। (भाषा) 
 

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

कौन हैं डॉ. अमीश शाह? एरिजोना से US संसद का चुनाव जीतकर भारतीय मूल के डॉक्टर ने रचा इतिहास

अगला लेख