biodatamaker
✕

श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Updated: शनिवार, 5 मई 2018 (10:04 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सफाकदल के तबेला छत्ताबल में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था।
 
अधिकारी ने कहा कि वहां छिपे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से मुठभेड़ शुरू हो गई, सुरक्षा कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ अब भी जारी है। 

आतंकियों ने की दो नागरिकों हत्या : जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने दो लोगों को अगवा कर लिया और बाद में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
 
एक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में शाहगुंड हाजिन के गुलशन मोहल्ला निवासी गुलाम हसन डार उर्फ हसन रस्सा और बशीर अहमद डार के घर में घुस गए। आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने दोनों को गोली मार दी।
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

योगी और वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

भारत क्या है और कैसे आगे जाएगा? शताब्दी वर्ष में RSS का चिंतन

अगला लेख