Hanuman Chalisa
✕

राजौरी में फिर मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, 2 अभी घेरे में

Updated: रविवार, 12 सितम्बर 2021 (12:56 IST)
जम्मू। एलओसी से सटे राजौरी जिला के डोरीमान में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को एक आतंकी को ढेर करने में सफलता मिली है। फिलहाल अभी भी दोनों ओर से फायरिंग जारी है क्योंकि 2 से 3 आतंकी अभी भी घेरे में हैं।
 
रविवार सुबह सेना ने स्थानीय पुलिस के साथ राजौरी जिला के करीब छह गांवों में रविवार सुबह से तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान डोरीमान के जंगलों में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आतंकी जिस जगह पर छिपे हैं, उसे घेर लिया गया है। अभी भी दो से तीन के बीच आतंकी छिपे हुए बताए जा रहे हैं।
 
इससे पहले गत शनिवार को सेना ने राजौरी जिला के थन्नामंडी क्षेत्र से एक ग्रेनेड बरामद किया था। इसके तुरंत बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को थन्नामंडी इलाके से ग्रेनेड बरामद होने के उपरांत आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान छेड़ दिया गया था। रात को इसे रोक दिया था जबकि रविवार सुबह राजौरी के छह गांवों में तलाशी अभियान छेड़ दिया गया।
 
इसी दौरान थन्नामंडी के ऊपरी इलाके डोरीमान के जंगलों में छिपे आतंकियों को जब सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान का पता चला तो उन्होंने आगे बढ़ रहे सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों पर फायरिंग शुरू कर दी है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।
 
दूसरी ओर कश्मीर संभाग में पुलवामा जिले के मलिकपोरा में सेना की 55-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया है। यहां पुलिस को आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी। जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख