Hanuman Chalisa
✕

असम में बिजली दरों में होगी 1 रुपए प्रति यूनिट की कटौती, सीएम सरमा ने की घोषणा

अधिकारियों ने बताया कि जीवनधारा और 'हाईटेंशन' सहित सभी श्रेणियों के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क में 1 रुपए प्रति यूनिट की कटौती की जाएगी।

Updated: मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 (16:46 IST)
Electricity rates cut by Rs 1 per unit in Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने मंगलवार को राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों (electricity rates) में 1 रुपए प्रति यूनिट की कटौती की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत में बिजली दरों में और कटौती की घोषणा की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जीवनधारा (Jeevandhara) और 'हाईटेंशन' सहित सभी श्रेणियों के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क में 1 रुपए प्रति यूनिट की कटौती की जाएगी।ALSO READ: असम सरकार ने पेश किया 2.63 लाख करोड़ रुपए का बजट, पेशेवर कर से छूट का प्रस्ताव
 
0.25 रुपए प्रति यूनिट की कटौती होगी : उन्होंने बताया कि अन्य सभी श्रेणी के ग्राहकों के लिए 0.25 रुपए प्रति यूनिट की कटौती की जाएगी। शर्मा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि अप्रैल आ गया। तापमान बढ़ेगा लेकिन आपका बिजली बिल कम होगा। उन्होंने कहा कि आज (मंगलवार) से असम में परिवारों को बिजली बिल में 1 रुपए प्रति यूनिट की कमी देखने को मिलेगी, साथ ही वर्ष के अंत में छूट भी मिलेगी।ALSO READ: शाह ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कांग्रेस ने असम में शांति कायम नहीं होने दी
 
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में एक मुस्कुराता हुआ इमोजी डालते हुए कहा कि यह अप्रैल फूल के नाम पर कोई मजाक नहीं है। बिजली दरों में कटौती का प्रस्ताव राज्य के वार्षिक बजट में रखा गया था जिसे पिछले महीने विधानसभा में पारित किया गया था। शर्मा ने पहले भी संकेत दिया था कि वर्ष के अंत तक दरों में और कमी की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

कश्मीर में गहराता जल संकट, बदलता मौसम फिर से डराने लगा कश्‍मीरियों को

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

अगला लेख