• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Union Home Minister Amit Shah's allegations against Congress
Last Updated : शनिवार, 15 मार्च 2025 (14:42 IST)

शाह ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कांग्रेस ने असम में शांति कायम नहीं होने दी

गृहमंत्री ने कहा कि असम में पुलिस पहले आतंकवादियों से लड़ने के लिए थी, लेकिन अब यह लोगों की मदद के लिए है।

शाह ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कांग्रेस ने असम में शांति कायम नहीं होने दी - Union Home Minister Amit Shah's allegations against Congress
Amit Shah's allegations against Congre: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डेरगांव (असम) में शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम में शांति कायम नहीं होने दी लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे बहाल किया, बुनियादी ढांचे का विकास किया और पूर्वोत्तर राज्य के युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित किया। शाह ने यहां नवीनीकृत लचित बरफुकन पुलिस अकादमी का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।
 
10 हजार से अधिक युवाओं ने हथियार डाले : शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान असम में 10,000 से अधिक युवा हथियार डालकर मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं और राज्य में शांति लौट आई है। नरेन्द्र मोदी नीत सरकार असम में हाल ही में आयोजित व्यावसायिक सम्मेलन में प्रस्तावित 5 लाख करोड़ रुपए के निवेश के अलावा 3 लाख करोड़ रुपए की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं लाएगी।ALSO READ: मैं अमित शाह का बेटा बोल रहा हूं, 4 करोड़ में मुख्‍यमंत्री बनवा दूंगा..!
 
पुलिस अब यह लोगों की मदद के लिए : गृहमंत्री ने कहा कि असम में पुलिस पहले आतंकवादियों से लड़ने के लिए थी, लेकिन अब यह लोगों की मदद के लिए है और इसके कारण पिछले 3 वर्षों में दोषसिद्धि दर 5 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई है। यह जल्द ही राष्ट्रीय औसत को पार कर जाएगी।
 
असम और मिजोरम के 3 दिवसीय दौरे पर आए शाह ने यह भी कहा कि लचित बरफुकन पुलिस अकादमी अगले 5 वर्ष में शीर्ष अकादमी बन जाएगी जिसमें विभिन्न चरणों में कुल 1,050 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
कैबिनेट मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार