शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. electric vehicle to differently abled delivery boy
Written By
Last Modified: रविवार, 2 जून 2019 (17:46 IST)

दिव्यांग डिलीवरी बॉय को सर्विस ऐप की ओर से मिला तोहफा, इंटरनेट पर हुआ मशहूर

दिव्यांग डिलीवरी बॉय को सर्विस ऐप की ओर से मिला तोहफा, इंटरनेट पर हुआ मशहूर - electric vehicle to differently abled delivery boy
राजस्थान के ब्यावर का रहने वाला दिव्यांग डिलीवरी रामू सर्विस ऐप की ओर से मिले तोहफे के कारण इंटरनेट पर मशहूर हो चुका है। इतना ही नहीं, सर्विस ऐप ने उसके लिए जो काम किया है उसकी भी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।
 
फूड डिलीवरी सर्विस ऐप ने उसे एक इलेक्ट्रिक साइकिल तोहफे में दी है। सोशल मीडिया पर सर्विस ऐप के इस काम की प्रशंसा भी हो रही है। कुछ यूजर्स ने रामू के जज्बे को सलाम भी कर रहे हैं उसकी मेहनत और लगन की प्रशंसा कर रहे हैं।
 
रामू सर्विस ऐप जौमैटो के लिए व्हीलचेयर पर खाने की सप्लाई करता था। किसी ने उसका वीडियो बनाकर ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। 
 
सर्विस ऐप के संस्थापक को जब पता चला कि उनका डिलीवरी बॉय व्हीलचेयर पर खाने की सप्लाई करता है तो उन्होंने उसे इलेक्ट्रिक साइकिल देने का निर्णय लिया।

संस्थापक ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से रामू का वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। रामू ने भी कंपनी को इसके लिए धन्यवाद दिया।