ramcharitmanas
✕

लोको पायलट के बगैर दौड़ा इंजन, बाइक से पीछा कर रोका

Updated: गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (15:54 IST)
कालबुर्गी। कर्नाटक के कालबुर्गी जिला में वाडी स्टेशन से एक इलेक्ट्रिक इंजन करीब 13 किलोमीटर तक बिना लोको पायलट के दौड़ा और एक कर्मचारी ने बाइक से पीछा कर उसे रोका। कर्मचारी ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में इंजन पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया और उसमें सवार होकर इंजन को रोक दिया।
 
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे वाडी जंक्शन पहुंची चेन्नई-मुंबई ट्रेन जब बोगियों में डीजल इंजन जोड़े जाने के लिए रुकी थी तभी यह घटना हुई। वाडी से महाराष्ट्र के सोलापुर जाने के मार्ग में विद्युतिकरण नहीं होने  के कारण ट्रेन की बोगियों में डीजल इंजन जोड़ा जाना था।
 
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई ट्रेन में नियमित रूप से डीजल इंजन जोड़ा जाता है जो वाडी से सोलापुर के लिये अपनी आगे की यात्रा पर रवाना होती है। लेकिन इसी बीच लोको पायलट के इससे उतर जाने के बाद गलती से इलेक्ट्रिक इंजन अपने आप चलने लगा।
 
घटना से स्तब्ध लोको पायलट यह नजारा देखता रह गया लेकिन वाडी स्टेशन के अधिकारियों ने अगले कुछ स्टेशनों को सिग्नल और पटरी निर्बाध रखने के लिए कहा। अधिकारियों ने बताया कि किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए विपरित दिशा से आती दूसरी ट्रेनों को रोक दिया गया।
 
जैसे ही इलेक्ट्रिक इंजन शुरू हुआ रेलवे के एक कर्मचारी ने मोटरसाइकिल पर उसका पीछा किया और किसी तरह उसे रोकने में सफल रहा। इंजन करीब 13 किलोमीटर तक दौड़ा और उसे नलवार के निकट रोका गया। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख