ramcharitmanas
✕

फेसबुक की पहल, भेजें अपनी निर्वस्त्र तस्वीर, ताकि...

Updated: गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (15:44 IST)
सिडनी। किसी की निहायत ही निजी तस्वीरों का इस्तेमाल करके बदले की भावना से बनाए गए पोर्न से निपटने की कोशिश के तहत फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में अपने यूजर्स से तस्वीर मिलान की प्रायोगिक परियोजना के तहत अपनी निर्वस्त्र तस्वीरें भेजने की अपील है। इसका उद्देश्य बिना इजाजत अंतरंग तस्वीरें साझा करने से रोकना है।
 
जिन वयस्कों ने निर्वस्त्र या अन्तरंग तस्वीरें ऑनलाइन किसी के साथ साझा की हैं और उन्हें इनके अनधिकृत रूप से किसी और के साथ साझा किए जाने का डर है, वे ऑस्ट्रेलिया सरकार के ईसेफ्टी कमीशन को इनकी जानकारी दे सकते हैं।
 
इसके बाद वह मैसेंजर के जरिए सुरक्षित तरीके से तस्वीरें स्वयं को भेजें। इस प्रक्रिया के जरिए फेसबुक उन्हें चिन्हित करके एक अनूठा डिजिटल फिंगरप्रिंट बनाएगा।
 
डिजिटल फिंगरप्रिंट के चलते इसके बाद ये तस्वीरें फेसबुक, इंस्टाग्राम और मेसेंजर पर आगे साझा नहीं हो पाएंगी। यह बदले की भावना से बनाए गए पोर्न के खिलाफ एहतियातन हमला है। ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए अकसर इस प्रकार के पोर्न का इस्तेमाल किया जाता है।
 
फेसबुक के वैश्विक सुरक्षा प्रमुख एंटीगोन डेविस ने कहा कि बिना सहमति के तस्वीरें साझा करने से रोकने के लिए हम तस्वीर मिलान तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने बताया कि ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका के भी इस परियोजना में भाग लेने की उम्मीद है।
 
ईसेफ्टी आयुक्त जूली इनमान ग्रांट ने कहा कि इस प्रक्रिया से उन अपराधियों की ताकत छिन जाएगी जो पीड़ित को मित्रों, परिवार एवं सहकर्मियों के बीच शर्मसार करना चाहते हैं। (भाषा)

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख