Daily Horoscope
✕

एक ही परिवार के 5 लोग ट्रेन के आगे कूदे, सभी की मौत

Updated: गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (15:39 IST)
संबलपुर। ओडिशा में संबलपुर गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना क्षेत्र के सरला रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार रात ट्रेन के आगे कूदकर एक परिवार के 5 सदस्यों ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली।
 
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि शवों को रेलवे ट्रैक से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे में मरने वालों की पहचान धरणीधर पांडा, उनकी पत्नी संगीता और उनकी 3 बेटियों के तौर पर की गई। 2 बेटियों की पहचान अनन्या और अपराजिता के तौर पर की गई है और तीसरी बेटी की पहचान नहीं हो पाई है। 
 
सूत्रों के अनुसार धरणीधर पांडा संबलपुर में एक निजी स्कूल में संगीत के शिक्षक थे। वे वित्तीय समस्या जूझ रहे थे और भारी ऋण का बोझ था। इस घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते खुदकुशी की होगी। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख