रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Eknath Shinde led Shiv Sena will contest on 18 seats won in 2019
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 (06:00 IST)

Maharashtra Lok Sabha Election : शिंदे नीत शिवसेना 2019 में जीती गई 18 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Eknath Shinde
Eknath Shinde led Shiv Sena will contest on 18 seats won in 2019 : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना सांसदों के बीच सोमवार को हुई बैठक के बाद पार्टी के एक नेता ने कहा कि वह पिछले लोकसभा चुनावों में राज्य में जीती गई 18 सीट पर चुनाव लड़ने पर दृढ़ है। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीट हैं।
 
पार्टी के नेता ने कहा कि 2019 के आम चुनावों में जिन चार सीट पर शिवसेना हार गई थी, उनके बारे में मुख्यमंत्री फैसला लेंगे। उन्होंने कहा, मुंबई के लिए एक समन्वय समिति बनाने का निर्णय लिया गया है। मुंबई में पार्टी की चुनावी तैयारियों के संबंध में सांसद राहुल शेवाले और मिलिंद देवरा को भी निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर महाराष्ट्र से सांसद पार्टी नेता ने कहा, हम 2019 में जीती गई 18 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। हमने मुख्यमंत्री शिंदे को उन चार सीट पर निर्णय लेने का अधिकार दिया है, जिन पर हमें आम चुनावों में शिकस्त मिली थी। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीट हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour