1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 31 october 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 (12:43 IST)

राष्‍ट्रीय एकता दिवस पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से क्या बोले पीएम मोदी?

modi
Latest News Today Live Updates in Hindi : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को एकता की शपथ दिलाई। पल पल की जानकारी...


12:43 PM, 31st Oct
मोकामा में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या से बिहार की चुनावी सियासत में खूनी रंग चढ़ गया है। पुलिस ने इस मामले में मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अनंत सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने इस मामले में सूरजभान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दुलारचंद उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ALSO READ: कौन थे दुलारचंद यादव, जिसकी हत्या से 'खूनी' हुई बिहार की चुनावी सियासत

10:29 AM, 31st Oct
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी  से अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की लचर नीतियों के कारण कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के अवैध कब्जे में चला गया। पाकिस्तान ने आतंकवाद को हवा दी, स्टेट स्पांसर्ड टेरोरिज्म की कश्मीर और देश को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। लेकिन, फिर भी कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के आगे नतमस्तक रही। ALSO READ: राष्‍ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी बोले, कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के आगे नतमस्तक रही

10:21 AM, 31st Oct
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए का घोषणापत्र जारी कर दिया। इस अवसर पर नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, जीतनराम मांघी समेत कई दिग्गज उपस्थित थे।

08:53 AM, 31st Oct
-पीएम मोदी ने लोगों को दिलाई एकता की शपथ।
-स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित परेड में आईटीबीपी और एसएसबी की टुकड़ियां भी शामिल।
-बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ की टुकड़ी भी परेड में शामिल।
-असम, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, केरल, आंध्र प्रदेश राज्यों के पुलिस बल शामिल हैं।

08:13 AM, 31st Oct
सरदार वल्लङ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पीएम मोदी केवड़िया पहुंचे। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।

07:43 AM, 31st Oct
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
-उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने हमेशा किसानों के लिए काम किया। भारत के मानचित्र निर्माण में सरदार पटेल की बड़ी भूमिका। उन्होंने अखंड भारत की स्थापना की थी। उस समय की कांग्रेस सरकार ने सरदार पटेल का सम्मान नहीं किया। उनका स्मारक नहीं बनवाया। सरदार पटेल को भारत रत्न देने में 41 साल लग गए।

07:42 AM, 31st Oct
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी शक्ति स्थल पर जाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
-दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।