dharma sangrah
✕

वर्षा राउत पर ED का शिकंजा, PMC बैंक जालसाजी मामले में पूछताछ

Updated: सोमवार, 4 जनवरी 2021 (22:10 IST)
मुंबई। शिवसेना के सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचीं। पीएमसी बैंक धनशोधन मामले से जुड़े कथित लेन-देन के सिलसिले में ईडी ने उन्हें तलब किया था। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया। अधिकारी के मुताबिक वर्षा राउत केंद्रीय एजेंसी द्वारा तलब किए जाने के बाद दिन में करीब 3 बजे दक्षिण मुंबई में बल्लार्ड पीअर स्थित ईडी कार्यालय पहुंचीं। इससे पहले उनके 5 जनवरी को ईडी कार्यालय पहुंचने की संभावना थी।
ALSO READ: #Rs55 : संजय राउत की पत्नी को धन हस्तांतरण मामले में ED ने कुर्क की 72 करोड़ की संपत्ति
ईडी ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक जालसाजी मामले में गिरफ्तार एक आरोपी प्रवीण राउत के खाते से धन के कथित हस्तांतरण के मामले में वर्षा राउत को तलब किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि प्रवीण राउत ने कर्ज के नाम पर बैंक से 95 करोड़ रुपए का गबन किया। इसमें से 1.6 करोड़ रुपए उन्होंने अपनी पत्नी माधुरी को दिए जिन्होंने आगे ब्याजमुक्त कर्ज के तौर पर 2 बार वर्षा राउत को 55 लाख रुपए दिए।
 
प्रवीण राउत हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) की सहायक कंपनी गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन के निदेशकों में शामिल थे। पीएमसी बैंक से अवैध तरीके से कर्ज लेने के लिए एचडीआईएल के निदेशकों के साथ प्रवीण को गिरफ्तार किया गया था। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट के करीब पहुंचा चक्रवात अकवान, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट की ओर बढ़ा चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

अगला लेख