Hanuman Chalisa

आरजी कर कॉलेज करप्शन मामले में ED की रेड, संदीप घोष पर कसा शिकंजा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (08:16 IST)
Kolkata news : कोलकाता रेप मर्डर केस के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के मामले भी सामने आए हैं। सीबीआई के बाद अब ईडी ने भी करप्शन मामले में जांच तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने पूर्व प्राचार्य संदीप घोष पर शिकंजा कसते हुए उनसे जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की। ALSO READ: ममता सरकार ने नहीं भेजी तकनीकी रिपोर्ट, राज्यपाल ने नहीं दी एंटी रेप बिल को मंजूरी
 
कोलकाता में ED की टीम ने आज सुबह 5 से 6 स्थानों पर छापेमारी की। यह रेड संदीप घोष और उससे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर रेड हो रही है। ईडी ने आरजी कर अस्पताल के डेटा एंट्री ऑपरेटर प्रसुन चटर्जी के घर की तलाशी ली है।
 
घोष को आर जी कर कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में CBI ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार को घोष को 8 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया।
 
CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष का नाम उनके कार्यकाल के दौरान संस्थान में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के संबंध में दर्ज किया था। एजेंसी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) धारा 420 (धोखाधड़ी) के साथ पठित और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 7 लगाई है, जो एक लोक सेवक द्वारा अवैध रूप से रिश्वत स्वीकार करने से संबंधित है।
 
घोष ने फरवरी 2021 से सितंबर 2023 तक प्राचार्य के रूप में कार्य किया। अक्टूबर 2023 में कुछ समय के लिए आरजी कर से उनका तबादला कर दिया गया था, लेकिन एक महीने के भीतर वह वापस आ गये। उन्हें 9 अगस्त को अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के बाद आरजी कर एमसीएच से हटा दिया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

इंदौर में तेंदुए का आतंक, बाइक सवार पर अचानक झपटा, CCTV में कैद हुई घटना

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Hormuz में फिर टेंशन, 24 घंटे में 3 टैंकरों पर अटैक

Gujarat : सूरत में बारिश का कहर, 6 घंटे में 10 इंच बारिश से शहर जलमग्न, 2100 लोगों का रेस्क्यू, रेड अलर्ट जारी

योगी सरकार का मेगा ग्रीन मिशन, गंगा-यमुना समेत 13 नदियों के किनारे लगेंगे 3.83 करोड़ से अधिक पौधे

अगला लेख