sawan somwar

राजस्थान में ईडी अधिकारी गिरफ्‍तार, ले रहा था 15 लाख की रिश्‍वत

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (14:37 IST)
Rajasthan news in hindi : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) इम्फाल के एक अधिकारी व उसके सहयोगी को परिवादी से 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चिटफंड मामले में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में आरोपी से 17 लाख रुपए मांग रहा था।
 
ब्यूरो (ACB) के बयान के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में ईडी के इम्फाल स्थित एक कार्यालय का प्रवर्तन अधिकारी (ईओ) नवल किशोर मीणा तथा उसका स्‍थानीय सहयोगी बाबूलाल मीणा है।
 
परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कार्यालय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इम्फाल में दर्ज चिटफंड-प्रकरण में उसके विरुद्ध मामले को निपटाने, प्रॉपर्टी जब्त नहीं करने तथा गिरफ्तार नहीं करने की एवज में आरोपी प्रवर्तन अधिकारी नवल किशोर मीणा द्वारा 17 लाख रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
 
एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर जयपुर में आरोपी नवल किशोर मीणा उर्फ एनके मीणा को अपने सहयोगी बाबूलाल मीणा उर्फ दिनेश के माध्यम से परिवादी से 15 लाख रुपए की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया।
 
नवल किशोर मूल रूप से बस्सी के विमलपुरा गांव का रहने वाला है जबकि उसका सहयोगी बाबूलाल उप पंजीयक कार्यालय-मुंडावर में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

नेपाल की ग्लेशियर बाढ़ ने बजाई कश्मीर के लिए खतरे की घंटी, बढ़ती ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं तबाही की वजह

नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

राहुल गांधी का BJP-RSS पर सीधा हमला, 'शुद्धीकरण' को बताया आधुनिक छुआछूत, PM से FIR दर्ज कराने की मांग

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

अगला लेख