Hanuman Chalisa

धनशोधन मामले में ED ने इकबाल कासकर को किया गिरफ्तार

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (14:05 IST)
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1993 के मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर को धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जेल में बंद कासकर के खिलाफ हाल ही में धनशोधन का एक मामला दर्ज किया गया है।
 
अधिकारियों के मुताबिक कथित रंगदारी के कई मामलों में पहले से ही ठाणे की जेल में बंद कासकर को ताजा मामले में हिरासत में लिया गया है। कासकर को विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा, जिसने 16 फरवरी को उसके खिलाफ पेशी वारंट जारी किया था।
 
प्रवर्तन निदेशालय नये मामले में भगोड़े गैंगस्टर इब्राहीम और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े अन्य लोगों के बारे में कासकर से पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की मांग कर सकता है।
 
कासकर के खिलाफ नया मामला दर्ज होने और 15 फरवरी को मुंबई में अंडरवर्ल्ड के संचालन, कथित अवैध संपत्ति सौदों और हवाला लेनदेन से जुड़े छापेमारी के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है।
 
इब्राहीम की दिवंगत बहन हसीना पारकर, कासकर और गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट से संबंधित परिसरों सहित कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी ने छापेमारी के बाद कुरैशी से पूछताछ भी की थी।
 
ईडी का यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा हाल ही में अपनी स्वतंत्र खुफिया जानकारी के अलावा इब्राहीम और अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धाराओं के तहत अपनी आपराधिक शिकायत दर्ज की थी।

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

अगला लेख