शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. earthquake
Written By
Last Updated : सोमवार, 23 अगस्त 2021 (16:15 IST)

असम और उत्तरी बंगाल में आया 4 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं

असम और उत्तरी बंगाल में आया 4 तीव्रता का भूकंप, का नुकसान नहीं | earthquake
गुवाहाटी। सोमवार को असम और उत्तरी बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4 रही।

 
यह भूकंप दोपहर 1.13 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया किया इसका केंद्र पश्चिमी असम के कोकराझर में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। झटके महसूस होने के बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
ये भी पढ़ें
अफगानिस्तान से लौटे भारतीय की दहशत भरी दास्तान, अब भी सिहर उठते हैं...