dharma sangrah
✕

दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर, 3 आरोपी गिरफ्तार

Updated: रविवार, 12 अक्टूबर 2025 (11:04 IST)
Durgapur Gangrape case : पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान ज़िले के दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से हड़कंप मच गया। छात्रा को दुर्गापुर के एक अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ALSO READ: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शर्मनाक घटना, MBBS छात्रा के साथ गैंगरेप
 
बताया जाता है कि पुलिस की टीम ने उस जंगल में रात भर तलाशी ली जहां अपराध हुआ था। पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क के जरिए 3 आरोपियों को धर दबोचा। 2 और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने इसे संवेदनशील मामला बताते हुए आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है।
 
छात्रा के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा कि सेकंड ईयर में पढ़ने वाली उनकी बेटी को 10 अक्टूबर को रात करीब आठ बजे उसके ही कॉलेज का एक छात्र अपने दोस्तों के साथ बरगला कर किसी सुनसान जगह पर ले गया। बाद में माता-पिता को ये जानकारी मिली कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ है।
 
वहीं, पुलिस बताया है कि छात्रा शुक्रवार रात को करीब 8 बजे अपने एक परिचित के साथ कुछ खाने के लिए कॉलेज परिसर से बाहर निकली थीं। वहां कुछ युवकों ने छात्रा पर टिप्पणी की और उसके साथ खींचतान की, उन्होंने छात्रा के मोबाइल और पैसे छीन लिए। इसके बाद पुरुष साथी को धमकी देकर वहां से भगा दिया गया और नज़दीक के जंगल में ले जाकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया।

<

We are deeply saddened by the late night sexual assault yesterday on a private medical College student , outside the college campus in Durgapur, and wish to assure all that the culprits shall not go unpunished. The pain of the victim is as much ours as it is Odisha's, and we… https://t.co/jRd160Tqou

— West Bengal Police (@WBPolice) October 11, 2025 >ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि ओडिया छात्रा के साथ पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में गैंगरेप की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घोर निंदनीय और पीड़ादायी है। ये खबर सुनकर मैं गहरे सदमे में हूं। इस संवेदनशील मामले में मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ये मांग करता हूं कि वह अभियुक्तों के खिलाफ कानून के तहत ऐसी कार्रवाई करें, जो मिसाल बने।
 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख