Daily Horoscope
✕

Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से गिरा तापमान, दिल्ली एनसीआर में ठंड का अहसास

Updated: रविवार, 12 अक्टूबर 2025 (09:53 IST)
Weather Update : जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इससे कई राज्यों में पारा गिरने के साथ ही हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि, लौटते मानसून के कारण पूर्वी और दक्षिण भारतीय राज्यों में कई स्थानों पर बारिश का दौर भी जारी है।
 
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, भद्रवाह, उत्तराखंड के केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और हिमाचल के किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू में बर्फबारी की वजह से मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान गिर गया।
 
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर जल्दी बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत में सर्दी समय से पहले महसूस की जाने लगी है। दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। यहां रात में ठंड महसूस होने लगी है। लोगों को सुबह शाम गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। 
 
इन राज्यों से जल्द होगी मानसून की वापसी : मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष भागों, पूरे झारखंड और छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ भागों से अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।
<

बहु मौसम संबंधी चेतावनी

मुख्यबिंदु

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष भागों, पूरे झारखंड और छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ भागों से अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। pic.twitter.com/9GdN2bjOPm

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 11, 2025 >
इंदौर में बढ़ी ठंड : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में रात का तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में भी अब मौसम में ठंडक घुल गई है। शनिवार को यहां रात का तापमान 15 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। राज्य के 22 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा।
 
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट : आईएमडी ने केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है है। असम, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय में भी बारिश हो सकती है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अगला लेख