• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Dragon, Nilgai, video, victim
Written By
Last Updated : बुधवार, 21 सितम्बर 2016 (17:58 IST)

अजगर ने निगली नील गाय (वीडियो)

Dragon
गीर, गुजरात। माना जाता है कि अजगर अपने शरीर से बड़े शिकार को भी निगल सकता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखी गुजरात में गीर के जंगल में, जहां करीब 20 फुट लंबे और भूखे अजगर ने पूरी नीलगाय निगल ली। खाने को तो अजगर ने नीलगाय को खा लिया लेकिन उसके बाद उसकी हालत खराब हो गई।
नीलगाय का आकार इतना बड़ा था कि अजगर का पेट फूल गया। ऐसा लग रहा था मानों किसी ने इस अजगर के पेट में ठूंस-ठूंसकर कुछ भर दिया हो। चल फिर पाने में असमर्थ इस अजगर की जानकारी वन विभाग को दी गई। 
इसके बाद गीर सैंक्चुरी के अफसर इस अजगर को साथ ले गए और एक पिंजरे में रख दिया। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि जब ये शिकार अजगर के पेट में पच जाएगा तो इसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा।