dharma sangrah
✕

हैदराबाद में झुलसाती गर्मी, स्कूटर की सीट पर बनाया डोसा

Updated: शनिवार, 11 जून 2022 (11:37 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद में गर्मी का आलम यह है कि स्कूटर की तपती सीट पर एक युवक ने डोसा सेंक दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक डोसा बनाने के लिए वेस्पा स्कूटर की सीट को गर्म तवे की तरह इस्तेमाल कर रहा है। शख्स ने स्कूटर की तपती सीट पर डोसे का घोल डालकर डोसा बनाकर दिखाया।
 
वीडियो में लिखा है कि '40 डिग्री की गर्मी में वेस्पा डोसा बनाते प्रोफेशनल्स।' वेस्पा स्कूटर की सीट पर बने इस डोसे का नाम 'वेस्पा डोसा' रखा गया है। ये वीडियो स्ट्रीट फूड ऑफ भाग्यनगर नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया, वहीं इस वीडियो को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 17 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
 
ललित नाम के यूजर ने वीडियो पर मजाकिया अंदाज में कमेंट कर लिखा- 'मां कहती हैं, मेरा बेटा इंजीनियर बनेगा। पिता कहते हैं, मेरा बेटा डॉक्टर बनेगा और बेटा बाहर स्कूटर की गर्म सीट पर डोसा बना रहा है।'(प्रतीकात्मक चित्र)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Cold Wave Alert : शीतलहर से बचाव के लिए योगी सरकार अलर्ट, लखनऊ में रैन बसेरों की बढ़ीं सुविधाएं; जानें कहां कितने लोगों के ठहरने का इंतजाम

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

Mann Ki Baat 140th Episode: नशे से लेकर संचार साथी तक, पीएम मोदी की 12 बड़ी बातें, जानिए किन मुद्दों पर दिया संदेश

yogi adityanath : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, बोले- यूपी के 80% लोग BJP के साथ, बाकी 20% कांग्रेस-सपा के लिए आजाद

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

अगला लेख