सम्बंधित जानकारी
- राज्यसभा चुनाव : हरियाणा में अजय माकन 1 वोट से हारे, कार्तिकेय शर्मा की शानदार जीत
- राज्यसभा चुनाव : महाराष्ट्र में शिवसेना को बड़ा झटका, भाजपा की 3 सीटों पर जीत
- राज्यसभा चुनाव : निर्मला सीतारमण समेत भाजपा के 3 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत, कांग्रेस को एक सीट
- Rajya Sabha Election : राज्यसभा में बढ़ा महिला सदस्यों का प्रतिनिधित्व, पहली बार 32 पर पहुंची संख्या
- राजस्थान में चला कांग्रेस का दांव, राज्यसभा की 3 सीटें जीतीं, सुभाष चंद्रा हारे
विधायक का वोट खारिज होने पर शिवसेना नाराज, निर्वाचन आयोग से पूछा सवाल
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना ने राज्यसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टी के 1 विधायक के वोट को अमान्य घोषित करने के फैसले पर शनिवार को सवाल उठाए।
शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंडे ने चुनाव निकाय से इस फैसले के पीछे की वजह बताने की मांग की। आयोग ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी को शिवसेना विधायक सुहास कांडे द्वारा डाले गए वोट को खारिज करने का निर्देश दिया था।
राज्यसभा निवडणूक : सुहास कांदे यांचे मत बाद ठरवणे यामागे काय गौडबंगाल आहे? मतमोजणीसाठी ८-९ तास खोळंबा करणे यामागे नेमका कोणाचा हात आहे? ही लोकशाहीची थट्टा नाही का?@ShivsenaComms @AUThackeray @OfficeofUT @rautsanjay61 #RajyaSabhaElections #RajyaSabhaElections2022
— Dr.ManishaKayande (@KayandeDr) June 10, 2022
कायंडे ने ट्वीट किया : कायंडे ने ट्वीट किया कि राज्यसभा चुनाव में सुहास कांडे के वोट को अमान्य करार देने के पीछे क्या कारण है? मतगणना में 8 से 9 घंटे की देरी के पीछे वास्तव में कौन है? क्या यह लोकतंत्र का मजाक नहीं है?
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी को मतगणना आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था, जो भाजपा द्वारा नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद रोक दी गई थी। आयोग ने अधिकारी को सुहास कांडे द्वारा डाला गया वोट अमान्य घोषित करने का भी निर्देश दिया था।
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी को मतगणना आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था, जो भाजपा द्वारा नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद रोक दी गई थी। आयोग ने अधिकारी को सुहास कांडे द्वारा डाला गया वोट अमान्य घोषित करने का भी निर्देश दिया था।
