dharma sangrah
✕

अयोग्य हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दीपांकर भट्टाचार्य ने किया यह दावा

Updated: शनिवार, 22 मार्च 2025 (20:19 IST)
Dipankar Bhattacharya News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने शनिवार को दावा किया कि जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार के सार्वजनिक बयान और आचरण इस बात को साबित करते हैं वह बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की स्थिति में नहीं हैं। भाकपा (माले) के महासचिव ने कुमार की स्थिति पर चुप्पी के लिए भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की। दीपांकर ने कहा, बिहार दिवस 2025 से पहले एक सार्वजनिक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उनका आचरण हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा, मौजूदा स्थिति मुख्यमंत्री और बिहार के लोगों, दोनों के लिए स्पष्ट रूप से अनुचित है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने ओडिशा में नवीन पटनायक की अनिश्चित स्वास्थ्य स्थितियों को एक बड़ा मुद्दा बना दिया था, यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके बारे में बयानबाजी की थी। दीपांकर ने कहा, बिहार के स्थापना की 113वीं वर्षगांठ 22 मार्च 2025 को है। बिहार दिवस 2025 से पहले एक सार्वजनिक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उनका आचरण हैरान करने वाला है।
ALSO READ: राष्‍ट्रगान के अपमान पर बिहार में बवाल, राबड़ी देवी बोलीं नीतीश कुमार की दिमागी हालत खराब
उन्होंने कहा, राष्ट्रगान बज रहा है, जबकि मुख्यमंत्री इस बात से बेपरवाह और बेखबर नजर आ रहे हैं कि क्या हो रहा है। मुख्यमंत्री के सार्वजनिक बयान और आचरण से यह स्पष्ट होता है कि वह अब मुख्यमंत्री के पद के साथ आने वाली जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की स्थिति में नहीं हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास अब भी सरकार चलाने के लिए पर्याप्त संख्या बल है, लेकिन स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री आपे में नहीं हैं और उनके सहयोगी, लोगों को अंधेरे में रखना चाहते हैं। हमारे पास सरकार के नाम पर एक अपारदर्शी नौकरशाही व्यवस्था है जो बिहार को दिन-ब-दिन बढ़ती अनिश्चितता की स्थिति में धकेल रही है। भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की स्थिति के बारे में कम से कम बिहार के लोगों को स्पष्टता चाहिए।
ALSO READ: BJP पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- औरंगजेब की कब्र हटाएं तो नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को भी बुलाएं
उन्होंने कहा, मौजूदा स्थिति मुख्यमंत्री और बिहार के लोगों, दोनों के लिए स्पष्ट रूप से अनुचित है। ओडिशा में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को एक बड़ा मुद्दा बनाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक चुनावी भाषण में सार्वजनिक रूप से नवीन पटनायक की अनिश्चित स्वास्थ्य स्थितियों के पीछे किसी राजनीतिक साजिश का संकेत भी दिया था।
ALSO READ: प्रशांत किशोर का तंज, नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थके हुए, मानसिक रूप से रिटायर्ड
उन्होंने आरोप लगाया, बिहार में भाजपा चुप है और भाजपा तथा जद(यू) के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में सवाल पूछने के लिए विपक्ष को दोषी ठहराते हैं। एक समय था, जब नीतीश कुमार सुशासन का नारा देते थे और राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था का श्रेय लेते थे। आज सत्ता चरमरा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख