biodatamaker
✕

बड़ी खबर, दिलशाद गार्डन से अगवा बच्चे को छुड़ाया

Updated: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (08:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने दिलशाद गार्डन से अगवा नर्सरी कक्षा के छात्र विहान को 12 दिनों के बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल छुड़ाने में कामयाबी हासिल की है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने सोमवार देर रात अगवा बच्चे को उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद के शालीमार सिटी से मुक्त कराया है। इस दौरान अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश मारा गया है जिसकी पहचान रवि के रूप में हुई है जबकि दूसरा बदमाश पंकज घायल हुआ है और उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी नितिन को गिरफ्तार किया है।
 
गौरतलब है कि 25 जनवरी की सुबह विहान अपनी बहन के साथ स्कूल बस से जा रहा था तभी अचानक दिलशाद गार्डन इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने बस चालक के पैर में गोली मारकर विहान को अगवा कर लिया था। 28 जनवरी को जब अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम के लिए परिवार से 50 लाख की फिरौती मांगी थी तब पुलिस को सुराग मिली थी। (वार्ता) 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं : CM योगी

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार ने तेज की तैयारी, वृन्दावन IT सिटी में विकसित होगा टेक्नोलॉजी हब

अगला लेख