Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मां-बाप को ही मौत के घाट उतार दिया

सोमवार, 11 मार्च 2019 (23:30 IST)
नई दिल्ली। अधेड़ उम्र के एक दंपति की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शवों को सूटकेस में भरकर एक नहर के पास ठिकाने लगा दिया। आरोपी बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाका स्थित अपने माता-पिता की संपत्ति अपने नाम कराना चाहती थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
इस संबंध में बाहरी दिल्ली के दीपक विहार की रहने वाली आरोपी देविंदर कौर (26) और लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन के रहने वाले प्रिंस दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने दीपक विहार के निलोठी एक्सटेंशन में दंपति की संपत्ति हथियाने के लिए यह साजिश रची थी।
 
पुलिस अधिकारियों को 8 मार्च को पश्चिम विहार में एक नहर में एक मैरून रंग के सूटकेस के तैरते दिखने की सूचना मिली थी और सूटकेस के अंदर शव होने की आशंका जताई गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि शव एक महिला का है।
 
पुलिस उपायुक्त (बाहरी) सेजू कुरुविल्ला ने बताया, पश्चिम विहार पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में जांच शुरू की गई। शव की पहचान जागीर कौर (47) के तौर पर हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कौर के पति गुरमीत सिंह भी लापता हैं। पुलिस ने बताया कि जिस नहर से कौर का शव मिला था उसी के दूसरी ओर 9 मार्च को सिंह का सड़ा-गला शव भी बरामद हुआ। सिंह का शव भी सूटकेस में भरा था।
 
डीसीपी ने बताया कि जगीर कौर की बेटी देविंदर कौर से जब पूछताछ की गई तो उसके बयान संदेहास्पद और विरोधाभासी लगे, जो परिस्थितियों से मेल नहीं खाते थे। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले और कई छापे मारे। आगे पूछताछ में देविंदर ने आखिरकार अपने ही माता-पिता की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। देविंदर ने बताया कि उसने अपने पति को छोड़ दिया था और 1 साल से वह प्रिंस दीक्षित के साथ रिश्ते में थी।
 
अधिकारी ने बताया कि देविंदर और दीक्षित दीपक विहार में निलोठी एक्सटेंशन स्थित दंपति की संपति हथियाना चाहते थे लेकिन देविंदर के माता-पिता ने संपत्ति देविंदर के नाम करने से इंकार कर दिया था इसलिए दोनों ने दंपति की हत्या करने और संपत्ति हथियाने की साजिश रची। (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

अगला लेख