kundali milan
✕

157 लोगों की जान लेने वाले इथोपियन एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त विमान का मिला 'ब्लैक बॉक्स'

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2019 (23:52 IST)
अदीस अबाबा। इथोपियन एयरलाइंस के रविवार को दुर्घटनाग्रस्त विमान के डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर सोमवार को मिल गया। एयरलाइंस के मुताबिक जांच और बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों ने गहन तलाश अभियान के बाद इन दोनों महत्वपूर्ण साक्ष्यों को बरामद किया।
 
इस बीच एयरलाइंस ने मध्य इथोपिया में बोइंग 737 मैक्स-8 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इस बेड़े के विमानों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने की सोमवार को घोषणा की है। इस बेड़े का एक विमान रविवार को इथोपिया में बिशोफ्तू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक दल के सदस्यों समेत विमान में सवार सभी 157 लोग मारे गए।
 
इथोपियन एयरलाइंस के विमान ईटी 302/10 रविवार की सुबह राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के चंद मिनटों के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। एयरलाइंस के मुताबिक विमान पूरी तरह दुरुस्त था।
 
एयरलाइन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ईटी 302/10 मार्च बी-737-8 मैक्स (ईटी-एवीजे) की दु:खद दुर्घटना के बाद एयरलाइंस ने रविवार से ही सभी बी-737-8 मैक्स बेड़े के परिचालन को अस्थायी रूप से रोक लगाने का निर्णय किया है। दुर्घटना का कारण अभी तक नहीं पता है लेकिन हमने विशेष सुरक्षा एहतियात के तौर पर उक्त बेड़े के परिचालन पर रोक लगाने का फैसला किया है।
 
इस बीच 4 माह पहले ही इंडोनेशियाई लॉयन एयर की ओर से संचालित एक अन्य बोइंग 737 मैक्स-8 हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस हादसे में 189 लोगों की जान चली गई थी। दुर्घटना के बाद हासिल ब्लैक बॉक्स ने इस बात का खुलासा हुआ कि विमान के सेंसर गलत गति और ऊंचाई रीडिंग दिखा रहे थे।
 
इथोपिया विमान हादसा, बोइंग निर्माण कंपनी पर सवाल : इथोपिया विमान हादसे के बाद बोइंग निर्माण कंपनी को दुर्घटना को लेकर विभिन्न तरह के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना के कारणों का हालांकि अभी पता नहीं चला है।
 
न्यूयॉर्क में अमेरिका के हवाई परिवहन मंत्रालय के पूर्व महानिरीक्षक मैरी स्कीयावो ने विमान दुर्घटना को एक बड़ा रहस्यात्मक हादसा करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास नए ब्रांड के बोइंग विमान हैं और 1 साल में 2 बार ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ऐसे हादसे हवाई परिवहन उद्योग के लिए खतरे की घंटी हैं।
 
इथोपिया एयरलाइंस के मुताबिक विमान में केन्या के 32, कनाडा के 18 और ब्रिटेन के 7 नागरिकों समेत 30 से अधिक देशों के नागरिक सवार थे। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि मृतकों में कम से कम 19 लोग संयुक्त राष्ट्र से संबंद्ध थे
 
बोइंग 737 मैक्स-8 के उपयोग को जारी रखने पर विचार करेगा रूस : मॉस्को में रूस ने कहा है कि इथोपिया विमान हादसे के मद्देनजर भविष्य में बोइंग 737 मैक्स8 का उपयोग किए जाने के संबंध में परिवहन मंत्रालय को निर्णय लेना चाहिए।
 
रूसी सरकार के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने सोमवार को यह जानकारी देते कहा कि ताजा हादसों को देखते हुए इस तरह के विमानों का संचालन जारी रखने अथवा नहीं रखने के संबंध में परिवहन मंत्रालय को निर्णय लेना चाहिए। 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अमित शाह पर खरगे का पलटवार, कहा- अंबेडकर फैशन नहीं, संविधान को धोखा देने वालों को सीधा करने की दवा

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

अगला लेख