Hanuman Chalisa

दीपिका पादुकोण के फ्लैट वाली बहुमंजिला इमारत में लगी आग

बुधवार, 13 जून 2018 (21:47 IST)
हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के घर और कार्यालय वाली बहुमंजिला इमारत के एक हिस्से में आज यहां आग लग गई। दमकल अधिकारियों और अभिनेत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि शीर्ष मंजिल से आग लगने के वक्त दीपिका प्रभादेवी क्षेत्र की 34 मंजिला ‘बियुमोंडे’ इमारत के अंदर मौजूद नहीं थीं।
 
 
उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि दीपिका का इस इमारत की एक मंजिल पर घर और एक अन्य मंजिल पर कार्यालय है लेकिन दोनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दमकल सूत्रों ने बताया कि दिन में करीब 2 बजकर 8 मिनट पर लगी इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह आग 32वीं मंजिल तक फैली और इस पर काबू पाने में करीब पांच घंटे का समय लगा। 
 
अधिकारियों ने कहा कि दीपिका के स्टाफ सदस्यों सहित इमारत से 90 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आग बुझाते वक्त दो दमकलकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। दीपिका ने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों को अपने सुरक्षित होने की सूचना दी और इस हादसे से निपट रहे दमकल कर्मियों के प्रति आभार जताया। 
 
दीपिका ने ट्वीट किया, ‘मैं सुरक्षित हूं। आप सभी का धन्यवाद। हम सभी को अग्निशमन कर्मियों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए जो अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं....।’आग बुझाने के काम में दो त्वरित प्रतिक्रिया वैन , पानी के पांच टैंकर सहित अन्य वाहनों को लगाया गया। दादर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है कि कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई। (भाषा)

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

अपार आईडी निर्माण में यूपी नंबर-1, स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

...तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग : सीएम योगी

सपनों को मिले पंख, अमरोहा में CM योगी ने बांटी खुशियों की चाबी

UP में मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह है जेल या जहन्नुम में : योगी

अगला लेख