1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dearness allowance increased by 4 percent in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Vishnu Dev Sai
रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA)में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की बुधवार को घोषणा की। इससे राज्य में अब महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50 प्रतिशत हो जाएगा। साय ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि दिवाली (Diwali) का त्योहार नजदीक है और ऐसे में उनकी सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इससे यह केंद्र सरकार के बराबर हो जाएगा।ALSO READ: नक्सल मोर्चे पर बेहतर कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार : अमित शाह
 
3.90 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा : राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस फैसले से राज्य सरकार के करीब 3.90 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। यह बढ़ोतरी इस वर्ष 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी। इससे पहले मार्च की शुरुआत में साय सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी जिससे यह मूल वेतन का 46 प्रतिशत हो गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
उमर अब्दुल्ला ने मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली, रवींद्र रैना को हराने वाले सुरिंदर चौधरी डिप्टी सीएम