dharma sangrah
✕

पोस्टमार्टम में जिसकी मौत गला दबाने से हुई, वह महिला जिंदा लौट आई...

Updated: शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (17:44 IST)
बांदा (उत्‍तर प्रदेश)। बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र की केन नदी से शव बरामद कर पुलिस ने जिसे लापता महिला जय देवी (25) का शव मानकर गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करवाया था, वह शनिवार को थाने पहुंच गई।

जय देवी की हत्या के मामले में उसके पिता ने ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

जसपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंकज सिंह ने शनिवार को बताया, 20 फरवरी से लापता नांदादेव गांव के बिलोड़ी डेरा के रहने वाले लालजी निषाद की पत्नी जय देवी (25) शनिवार को खुद थाने पहुंच गई।

उन्होंने बताया, बुधवार को केन नदी के अमारा गांव के पथरेल घाट से एक महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त रमेश निषाद ने अपनी बेटी जय देवी के रूप में की थी और उसने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था।

सिंह ने बताया, गुरुवार को हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।एसएचओ ने बताया कि लापता महिला जय देवी के जिंदा मिलने के बाद अब केन नदी से बरामद अज्ञात महिला के शव के बारे में आसपास के थानों से लापता महिलाओं की सूची मंगवाई गई है। जल्द ही इस बारे में खुलासा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि शव की गलत शिनाख्त करने और दहेज हत्या का फर्जी मामला दर्ज करवाने के लिए जय देवी के पिता रमेश निषाद के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।(भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख