• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Curfew To Be Relaxed In Sirsa Between 7am-7 pm Today
Written By
Last Modified: सिरसा , मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (08:08 IST)

सिरसा में आज कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील

Curfew
सिरसा। हरियाणा के सिरसा में मंगलवार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में 12 घंटों की ढील
दी गई। यहां आज सभी शिक्षण संस्थान भी खुले रहेंगे।
 
साध्वी बलात्कार मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराये जाने के बाद हुई हिंसक वारदातों के मद्देनजर यहां कर्फ्यू लगाया गया था। राम रहीम को इस मामले में 20 वर्ष के कारावास और आर्थिक दंड सुनाए जाने के बाद यहां किसी अप्रिय घटना की खबर न होने के मद्देनजर कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया गया है।
 
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख केन्द्र सिरसा में है। इसके प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी बलात्कार मामले में पंचकूला अदालत में 25 अगस्त को दोषी ठहराया गया था।
 
इस मामले में आज रोहतक जेल परिसर में उसे 20 वर्ष के कारावास की सजा और जुर्माना सुनाया गया। राम रहीम को दोषी ठहराये जाने के हरियाणा और पंजाब में हिंसक वारदातें हुई थीं। हिंसक घटनाओं में सिरसा में ही छह लोग मारे गए थे। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
नकद लेन-देन पर आयकर विभाग सख्त, दी यह चेतावनी...