Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र में बढ़ सकती है और सख्ती, 24 घंटे में करीब 63000 केस

Updated: शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (23:22 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने अगर लॉकडाउन जैसी पाबंदियां नहीं लगाई होतीं तो राज्य में कोरोना वयरस के इलाजरत रोगियों की संख्या 9 से 10 लाख तक पहुंच जाती। यह बात शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कही।
 
उन्होंने कहा कि पूरी तरह लॉकडाउन की जरूरत हो सकती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम उस चरण तक पहुंचेंगे। महाराष्ट्र स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर टेलीविजन पर दिए संबोधन में उन्होंने कहा कि नवीनतम पाबंदियों से कोरोना वायरस के मामलों पर रोक लगाने में मदद मिली और उपचाराधीन मरीजों की संख्या करीब 6.5 लाख बनी हुई है।
 
उन्होंने कहा कि हम कोरोना वायरस की इस लहर से उसी तरह लड़ेंगे जैसे पिछले वर्ष लड़े थे। ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए जरूरी 12 करोड़ टीके की खुराक खरीदने के लिए एक बार में चेक से भुगतान करेगी।
 
उन्होंने कहा कि इस श्रेणी में लोगों का टीकाकरण शनिवार से खुराक की उपलब्धता के मुताबिक होगा और राज्य को शुक्रवार को तीन लाख खुराकें मिली हैं।
 
62 से ज्यादा नए मामले : महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 62,919 मामले सामने आए और 828 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। हालांकि संक्रमण के नए मामले बृहस्पतिवार की तुलना में कम रहे, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ गई। राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण के जहां 66,159 मामले आए थे, वहीं मृतकों की संख्या 771 रही थी।
 
इसी के साथ शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या 46,02,472 हो गई जबकि मृतकों की कुल संख्या 68,813 रही। मुंबई में 3888 नए मामले सामने आए और 89 लोगों की मौत हो गई जिससे महानगर में संक्रमितों की कुल संख्या 6,48,471 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 13,125 हो चुकी है। राज्य में शुक्रवार को 69,710 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिससे राज्य में अभी तक 38,68,976 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

अगला लेख