shradh paksha
✕

वायुसेना सिंगापुर से पश्चिम बंगाल लेकर आई 8 ऑक्सीजन टैंकर

Updated: शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (23:08 IST)
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को हवाई मार्ग के जरिए सिंगापुर से 8 ऑक्सीजन टैंकर पश्चिम बंगाल के पानागढ़ वायुसेना अड्डे पर पहुंचाए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जिसके चलते कई राज्यों के अस्पतालों को चिकित्सा ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

बयान में कहा गया, दो सी-17 विमान हवाई मार्ग के जरिए सिंगापुर से आठ ऑक्सीजन टैंकर पानागढ़ ला रहे हैं।वायुसेना देश के भीतर भी कई स्थानों पर ऑक्सीजन टैंकर और ऑक्सीजन इकाई संबंधी उपकरणों की ढुलाई में जुटी हुई है।

बयान के मुताबिक, शुक्रवार को दो-दो ऑक्सीजन टैंकर चंडीगढ़ से भुवनेश्वर, आगरा से रांची, ग्वालियर से रायपुर, इंदौर से सूरत और चंडीगढ़ से रांची ले जाए गए जबकि एक टैंकर वड़ोदरा से रांची ले जाया गया। इसी तरह छह ऑक्सीजन टैंकर हिंडन से रांची, दो टैंकर जोधपुर से जामनगर और दो टैंकर मुंबई से भुवनेश्वर ले जाए गए।

बयान में कहा गया, एक आईएल-76 विमान तीन ऑक्सीजन इकाइयों के उपकरण दिल्ली से दीमापुर ले जा रहा है। साथ ही लखनऊ में कोविड अस्पताल स्थापित करने के लिए सामान ले जाया जा रहा है।(भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख