Dhanteras
✕

मुजफ्फरनगर में विवादित पोस्‍ट से बवाल, गुस्‍साए लोगों ने किया प्रदर्शन, 700 के खिलाफ FIR दर्ज

Updated: रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (14:37 IST)
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में करीब 500 से 700 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और निषेधाज्ञा के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मामले में करीब 500 से 700 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और निषेधाज्ञा के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात हंगामा उस समय शुरू हुआ जब एक युवक निखिल त्यागी द्वारा सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष (इस्लाम) के खिलाफ की गई टिप्पणी पर उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन इस बीच यह अफवाह फैल गई कि पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
ALSO READ: मुजफ्फरनगर में दुकानों पर नेमप्लेट पर विवाद के बीच मुख्तार अब्बास नकवी का पोस्ट, अति उत्साही अधिकारियों की हड़बड़ी में गड़बड़ी
उन्होंने बताया कि बताया कि इस बात से गुस्साए लोग इकट्ठा हो गए और बुढ़ाना कस्बे में प्रदर्शन करते हुए कांधला मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने बुढ़ाना कस्बे में फ्लैग मार्च किया और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी। पुलिस ने बताया कि एहतियातन कस्बे में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने कहा कि पुलिस ने विशेष धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के संबंध में जमीयत उलमा ए हिंद के शहर अध्यक्ष मुफ्ती नाजेर अहमद की शिकायत पर आरोपी निखिल त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया।
ALSO READ: मुजफ्फरनगर पुलिस की किरकिरी, AK-47 हैंडल करने में फेल
बंसल ने बताया कि आरोपी के छोड़ दिए जाने की अफवाह पर नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें बताया कि आरोपी गिरफ्त में है जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक सिंह ने बताया कि 500 से 700 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं, जिन्होंने सड़क जाम कर आपत्तिजनक नारे लगाए, अफवाह फैलाई और गिरफ्तार आरोपी निखिल त्यागी की दुकान पर पथराव किया।
ALSO READ: Muzaffarnagar : जब राहगीरों को काटने लगा युवक, एक दर्जन लोगों को बनाया शिकार, काबू करने के लिए रस्सी से बांधा
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं, जिनमें एक निखिल त्यागी के खिलाफ और दो प्रदर्शनकारियों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है और जिले में निषेधाज्ञा लागू है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख