शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. controversial statement of bjp mp dr arvind sharma on congress leader deepender hooda in kiloi rohtak
Written By
Last Updated : शनिवार, 6 नवंबर 2021 (21:18 IST)

पार्टी नेताओं को हरियाणा में बंधक बनाने पर BJP सांसद के बिगड़े बोल- आंख निकाल लेंगे, हाथ काट देंगे

पार्टी नेताओं को हरियाणा में बंधक बनाने पर BJP सांसद के बिगड़े बोल- आंख निकाल लेंगे, हाथ काट देंगे - controversial statement of bjp mp dr arvind sharma on congress leader deepender hooda in kiloi rohtak
हरियाणा के रोहतक से भाजपा सांसद ने अपने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को बंधक बनाए जाने के बाद विवादित बयान दिया है। अरविंद शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस को धमकी देते हुए कहा कि मनीष ग्रोवर की तरफ आंख उठाई, तो आंख निकाल लेंगे। मनीष ग्रोवर की तरफ हाथ उठाया, तो हाथ काट देंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं को बंधक बनाए जाने को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने यह विवादित बयान दिया है। प्रदर्शन के दौरान अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस राज करने के लिए झटपटा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगले 25 सालों तक चक्कर काटती रहेगी, लेकिन भाजपा ही 25 सालों तक राज करने वाली है।
ये भी पढ़ें
कार्बन उत्सर्जक देशों की लिस्ट में टॉप में इस्लामिक देश, वैश्विक संकट को दूर करने के लिए बातचीत का हिस्सा बनना जरूरी