• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Congressional elections, necklaces
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 10 जनवरी 2015 (11:41 IST)

चुनाव से पहले कांग्रेस ने हार मान ली : भाजपा

चुनाव से पहले कांग्रेस ने हार मान ली : भाजपा - Congressional elections, necklaces
नई दिल्ली। दिल्ली में खंडित जनादेश की स्थिति में कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी को समर्थन की संभावना जताने संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बयान के बाद भाजपा ने आज कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले हार मान ली है।

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी साथ आ रहे हैं। शीला दीक्षित आम आदमी पार्टी का प्रचार कर रहीं हैं, इसलिए कांग्रेस हार मान रही है क्योंकि शीला दीक्षित उनकी सबसे बड़ी नेता हैं और वे ऐसा कह रही हैं।

जब प्रसाद से पूछा गया कि वे दिल्ली में किसे मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानते हैं तो उन्होंने कहा कि ‘स्पष्ट संकेत है कि कौन किसका समर्थन कर रहा है। यह भी स्पष्ट है कि हमारी लड़ाई किसके साथ है। हालांकि प्रसाद ने कहा कि उनकी पार्टी को बहुमत मिलने का और दिल्ली में सरकार बनाने का विश्वास है।

बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर उन्होंने कहा कि वहां नाटक चल रहा है और इस साल के अंत तक चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि जदयू और राजद का गठबंधन लंबे समय तक नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि हम इस नाटक पर करीब से नजर रखे हुए हैं और बिहार की जनता भी यह सब देख रही है। अक्टूबर-नवंबर तक इंतजार कीजिए। बिहार में जल्दी चुनाव होंगे और लोग भाजपा के साथ खड़े होंगे। (भाषा)