dharma sangrah
✕

कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने अभियंता पर फेंका कीचड़, गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 4 जुलाई 2019 (23:56 IST)
मुम्बई। कांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके समर्थक बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में एक उप अभियंता पर कीचड़ से हमला करते हुए कैमरे में कैद हो गए। मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा एक सरकारी अधिकारी पर हमला किए जाने के कुछ दिनों बाद यह घटना सामने आई है।

भाजपा से राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के विधायक पुत्र नितेश राणे और उनके सात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और सिंधदुर्ग जिले के कांकावली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के उप अभियंता प्रकाश खेडेकर पर कीचड़ फेंकने के लिए हिरासत में लिया गया है।
 
मुम्बई से लगभग 300 किलोमीटर दूर कांकावली से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें (नितेश) गिरफ्तार किये जाने की प्रक्रिया चल रही है।
 
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप में राणे और कांकावली नगर परिषद के अध्यक्ष समीर नलवाडे को उप अभियंता प्रकाश खेडेकर को एक पुल की रेलिंग से कथित तौर पर बांधते हुए और उन पर कीचड़ फेंकते हुए देखा जा सकता है।
 
राणे और नलवाडे को खेडेकर को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, 'हर दिन स्थानीय लोगों को, गुजरने वाले वाहनों से ऐसी ही कीचड़ का सामना करना पड़ता है... आप भी इसका अनुभव करें।'
 
अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353,332, 342 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने अपने विधायक पुत्र नितेश राणे द्वारा एक अभियंता पर हमला करने के लिए बृहस्पतिवार को माफी मांगी।
 
उन्होंने कहा, 'मैं एक सरकारी अधिकारी पर कीचड़ फेंकने के अपने बेटे के कृत्य पर माफी मांगता हूं। यह विरोध (राजमार्ग की खराब हालत के खिलाफ) स्थानीय लोगों के लिए था।' 
 
गौरतलब है कि गत 26 जून को इंदौर में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र एवं भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने एक सरकारी अधिकारी पर क्रिकेट के बल्ले से हमला किया था।
 
इस घटना के सिलसिले में आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्होंने जमानत मिलने से पहले चार दिन जेल में बिताये थे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाश विजयवर्गीय के इस गलत व्यवहार का कड़ा विरोध किया था और पार्टी नेताओं से कहा था कि अक्खड़पन और दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। (भाषा) 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख