biodatamaker
✕

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बदली रणनीति, जेल से जमानत लेकर सरकार को घेरेंगे बघेल

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (10:03 IST)
रायपुर। अश्लील सीडी कांड को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। पूरे मामले में कोर्ट के फैसले के बाद जमानत लेने से इंकार करने वाले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल अब जमानत लेकर जेल से बाहर आकर सरकार पर हमला करेंगे।


सीडी कांड में रायपुर कोर्ट ने बघेल को आठ अक्टूबर तक जेल भेजने के निर्देश दिए थे। भूपेश बघेल की ओर से आज कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की जा सकती है, वहीं पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता जेल जाकर बघेल से मुलाकात कर पूरे मामले पर पार्टी हाईकमान के रुख के बारे में चर्चा भी करेंगे।

इससे पहले बुधवार को भी कांग्रेस नेता जेल जाकर बघेल से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से मुलाकात कराने से इंकार कर दिया था। वहीं कांग्रेस नेता किरणमयी नायक ने जेल में बघेल की जान को खतरा भी बताया था।

बघेल का जेल से बाहर आना जरूरी क्यों : अब जब छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा होने में लगभग एक हफ्ते से भी कम समय बचा है तो ऐसे समय में पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बाहर रहना भी जरूरी है। संभावना है कि 5 अक्टूबर को चुनाव आयोग छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश और राजस्थान में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।

ऐसे में अगर बघेल जमानत न लेकर आठ अक्टूबर तक जेल में रहेंगे तो कांग्रेस की रणनीति पर प्रभाव पड़ेगा। पार्टी ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में अपने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम के ऐलान की तैयारी कर रखी है, जिसके लिए बघेल का बाहर आना जरूरी है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख