ramcharitmanas

अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, एक जवान शहीद

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (10:47 IST)
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को आज तड़के मौत के घाट उतार दिया। करीब तीन जगह 8 से 10 आतंकियों को घेरे में लिया हुआ है, जिनसे मुकाबला जारी है। आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया।


आज मारे गए आतंकियों को मिलाकर इस महीने अभी तक मरने वालों का आंकड़ा 43 तक पहुंच गया है, जबकि वर्ष 2018 में अभी तक 191 आतंकी मारे जा चुके हैं। पिछले वर्ष कुल 218 आतं‍की मारे गए थे। कश्‍मीर में तीन अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि नूरबाग इलाके में हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल भी हुआ है।

सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह अनंतनाग के काजीगुंड में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। एक आतंकी की पहचान आसिफ मलिक नाम से हुई है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं श्रीनगर के नूरबाग और बड़गाम के चडूरा इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है। नूरबाग इलाके में सुरक्षाबलों को 2-3 आतंकी छिपे होने की आशंका है। इसके लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से श्रीनगर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मुठभेड़ के दौरान एक जवाल भी घायल हुआ है।

गौरतलब है कि बुधवार रात कुछ इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना के जवानों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। तभी आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि इसके साथ कश्मीर में पिछले 12 दिनों में 18 आतंकी मारे गए हैं।

वर्ष 2018 में मरने वाले आतंकियों की संख्‍या 191 को पार कर गई है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, तलाशी के दौरान छिपे हुए आतंकियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की। दल ने उसका जवाब दिया, जिसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं।
 
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

अगला लेख