Hanuman Chalisa
✕

शिवभक्त राहुल अब जाएंगे प्रभु श्रीराम की शरण में, चित्रकूट से करेंगे चुनावी शंखनाद

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (09:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। भोपाल के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को विंध्य में चुनाव-प्रचार का आगाज करेंगे।


भोपाल दौरे के दौरान जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल को शिवभक्त बताते हुए उनके स्वागत में पूरे शहर में बैनर और होर्डिंग लगाए थे, वहीं राहुल अब चित्रकूट में भगवान राम के दर्शन कर चुनाव-प्रचार शुरू करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष इलाहाबाद से सीधे चित्रकूट पहुंचकर कामतानाथ मंदिर में दर्शन कर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर राहुल कांग्रेस की राम वनगमन पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। अपने दो दिन के चुनावी दौरे के दौरान राहुल सतना और रीवा में कांग्रेस की कुल छह राम वनगमन पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। अपने दो दिन के चुनावी दौरे के दौरान वे छोटी-बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे, वहीं चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए वे रोड शो भी करेंगे।

विंध्य कांग्रेस का गढ़ : सूबे की सियासत में विंध्य की पहचान कांग्रेस के गढ़ के तौर पर होती है। वर्तमान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह विंध्य से ही आते हैं। अगर 2013 विधानसभा चुनाव की बात करें तो 58 सीटों पर सिमटने वाली कांग्रेस को विंध्य की 30 विधानसभा सीटों में से 12 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

अगला लेख