Daily Horoscope
✕

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सीएम धामी बोले, कोई सबूत हो तो बताए, कोई नहीं बचेगा

Updated: मंगलवार, 6 जनवरी 2026 (15:40 IST)
Uttarakhand news in hindi : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा कि अगर किसी के पास कोई सबूत होगा तो कोई छूटने वाला नहीं है...हम हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बहन अंकिता के माता-पिता से बात करूंगा और वे बेटी के न्याय के लिए जो भी चाहेंगे उसे कानून सम्मत आगे बढ़ाएंगे।
 
सीएम ने कहा कि यह बहुत संवेदनशील प्रकरण है। यह बहुत हृदय विदारक घटना थी़ जैसे ही मुझे इस घटना की सूचना मिली थी हमने तत्काल पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिस स्थान पर उन्होंने बताया वहां से शव को बरामद किया गया।
 
उन्होंने कहा कि हमने महिला तत्काल IPS अधिकारी के नेतृत्व में SIT कमेटी का गठन किया और SIT ने पूरी जांच की। वह परिवार के लोगों से भी मिली, अन्य लोगों से भी मिली। जिनके पास भी जानकारी थी उन सबसे जानकारी ली गई। CBI जांच के लिए न्यायालय में भी अर्जी लगाई गई। कार्रवाई चली और तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई।
 
 
उत्तराखंड सीएम ने कहा कि राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते संबंधित प्रकरण में बहन अंकिता के माता-पिता से बात करूंगा और वे बेटी के न्याय के लिए जो भी चाहेंगे उसे कानून सम्मत आगे बढ़ाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि एक ऑडियो के आधार पर राज्य में इतना बड़ा बवंडर किया जा रहा है, हम ईमानदारी से काम करते हैं। अगर किसी के पास कोई सबूत होगा तो कोई छूटने वाला नहीं है...हम हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

PM मोदी की एक सलाह ने बचाए व्यापारियों के करोड़ों रुपये! सोने के दाम गिरते ही CTI ने लिखा खास पत्र

LIVE: पुणे से पटना जा रही फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग

Top News 23 November: आज मोदी-बालेंद्र शाह की अहम बैठक, ट्रंप की ईरान को चेतावनी

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

अगला लेख