Daily Horoscope
✕

धर्मशाला में बादल फटने से कई दुकानें बही व घरों में घुसा मलबा

Updated: शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (20:36 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से धर्मशाला के खनियारा में स्थिति भयानक हो गई। यहां बादल फटने से शुक्रवार को भयंकर बाढ़ आ गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई दुकानें बह गईं और घरों के अंदर मलबा जमा हो गया। एक राशन डिपो भी पूरी तरह मलबे से भर गया है। इस घटना में किसी जान-माल को नुकसान नहीं हुआ है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बादल फटने से आसपास की सड़कों को भी क्षति पहुंची है और आवाजाही भी प्रभावित हुई है। मगर अभी के लिए ट्रांसफॉर्मर ध्वस्त होने से बिजली गुल हो गई है। जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें मलबे के कारण कई बाइकें तक धंस गई हैं और दुकानों को काफी नुकसान हुआ है।
 
बीते कई दिनों से हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश के कारण स्थिति बिगड़ती देखी गई है। राहत टीमें मौकें पर मौजूद हैं और लोगों को बाहर भी निकाला जा रहा है। चूंकि रुक-रुककर वर्षा का दौर जारी है, इस वजह से स्थिति सामान्य होने में अधिक वक्त लग रहा है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

UP Election 2027 : योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर स्वागत के क्या हैं सियासी मायने?

गोरखपुर में बनेगा राज्य का पहला वानिकी विश्वविद्यालय

अगला लेख