Hanuman Chalisa
✕

हिमाचल प्रदेश में बादल फटे, तेज बहाव में बहीं दुकानें और गाड़ियां

Updated: गुरुवार, 11 अगस्त 2022 (15:37 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश ने कहर बरपाया। कुल्लू जिले में बादल फटने से हड़कंप मच गया। भूस्खलन में दो महिलाओं की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि अन्य स्थानों पर अचानक आई बाढ़ से कई दुकानें और वाहन बह गए।
 
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश मोख्ता ने बताया कि कुल्लू जिले की आनी तहसील की शील ग्राम पंचायत के खदेल गांव में सुबह करीब 9 बजे एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसमें चावेलु देवी (55) और कृतिका (17) की मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि जिले में एक अन्य घटना में आनी तहसील की देवती ग्राम पंचायत में सुबह करीब साढ़े सात बजे बादल फटने के बाद हुई भीषण बारिश में 10 दुकानें और तीन वाहन बह गए। देवती में एक पुराने बस अड्डे और पंचायत इमारत के भी बह जाने का खतरा है। हालात का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि शिमला जिले में चोपाल तहसील के दियांदली नाले में मूसलाधार बारिश के दौरान तीन छोटी कारें ओर एक पिकअप वाहन बह गए। मंडी जिले में सुबह भूस्खलन के बाद मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।
 
मंडी जिला आपात अभियान केंद्र (डीईओसी) ने कहा कि यह घटना पंडोह के समीप 7 मील में हुई, जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। यातायात को कतौला की ओर मोड़ा गया है।
 
मोख्ता ने बताया कि चंबा जिले में भरमौर तहसील के आला नाला के समीप बादल फटने की घटना में कुछ मशीनें और एक निर्माण कंपनी का गोदाम बह गया। 
 
उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-3 अवरुद्ध हो गया है। वहां बाढ़ जैसे हालात हैं और कुठबिहाल के समीप लगातार पत्थर गिर रहे हैं। सड़क को साफ कराने का काम चल रहा है। इसके अलावा जिले के उदयपुर उपमंडल में सिंधवाड़ी नाला में अचानक बाढ़ आने से राजमार्ग संख्या 26 अवरुद्ध हो गया है।
 
मोख्ता ने बताया कि लाहौल उपमंडल में लोते और तोजिंग नाला में भी अचानक बाढ़ आई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। तोजिंग नाला में अचानक बाढ़ आने से एक कार बह गई। वहां किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
 
इस बीच, स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सुदंरनगर में पिछले 24 घंटे में 141.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद हमीरपुर में 120 मिमी, सरकाघाट में 112.3 मिमी, पांवटा साहिब में 97.6 मिमी, चोपाल में 74 मिमी और मंडी में 69.8 मिमी बारिश हुई।
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख