सम्बंधित जानकारी
- Weather Alert : MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी बाढ़ की चेतावनी
- MP के 3 जिलों में गिरी आकाशीय बिजली, 9 लोगों की मौत, 2 झुलसे
- Weather Updates: राजस्थान और महाराष्ट्र में हुई भारी बारिश, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
- बद्रीनाथ जाने वाला हाईवे बारिश से टूटा, बारिश ने मचाई आफत, आज फिर अलर्ट
- Weather Updates: केरल में लगातार बारिश जारी, रेड अलर्ट, राहत शिविरों में शरण ले रहे लोग
हिमाचल प्रदेश के चंबा में बादल फटने से 1 की मौत, कुछ मकानों को कराया खाली
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कम से कम 2 गांवों में बादल फटने की घटनाएं हुईं जिसमें 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और कुछ मकानों को खाली कराना पड़ा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देतेचंबा जिला आपात अभियान केंद्र (डीईओसी) ने कहा कि भडोगा और खंडवा गांवों में बीती रात अचानक भारी बारिश हुई।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि भडोगा में विजय कुमार (15) की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए। खंडवा में शालेई खंडवा नाले पर बने पीडब्ल्यूडी के पुल और कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। इस बीच विभाग ने कहा कि पानी का प्रवाह बहुत ज्यादा होने के कारण पास के गुलेल गांव में 5 मकानों को खाली करा लिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
