Hanuman Chalisa
✕

Manipur: इंफाल वेस्ट में हुईं फिर झड़पें, रिहा किए युवकों में से एक पुन: गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 23 सितम्बर 2023 (10:40 IST)
इंफाल। मणिपुर की एक विशेष अदालत द्वारा जमानत पर रिहा किए गए 5 ग्राम रक्षा स्वयंसेवकों में से एक युवक को पुन: गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद इंफाल वेस्ट के कुछ इलाकों में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच शुक्रवार रात फिर से झड़प हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि फिर से गिरफ्तार किए गए युवक की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि जमानत पर रिहाई के बाद 4 युवकों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया लेकिन प्रतिबंधित 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' के पूर्व काडर मोइरांगथेम आनंद को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।
 
आनंद की पत्नी ने कहा कि मुझे पुलिस ने बताया है कि मेरे पति को 10 साल से अधिक पुराने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है। जमानत पर रिहा किए गए एक युवक एल. माइकल ने कहा कि हम में से 4 को रिहा कर दिया गया लेकिन कुछ अधिकारी आनंद को अपने साथ ले गए। हमने तभी उसे आखिरी बार देखा था।
 
सुरक्षा बलों ने इंफाल वेस्ट जिले के क्वाकीथेल इलाके, सिंगजमेई और उरीपोक में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस का विरोध करते हुए बीच सड़क पर टायर जलाए। इससे पहले मणिपुर की एक विशेष अदालत ने 5 युवकों को 50 हजार रुपए के जमानती बॉण्ड जमा कराने के बाद रिहा कर दिया गया।
 
पुलिस ने 16 सितंबर को इंफाल ईस्ट जिले के कोंगबा में आनंद और 4 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था तथा उनके पास से गोला-बारूद के साथ एक इंसास राइफल बरामद की थी। राज्य में गुरुवार को सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच उस वक्त व्यापक पैमाने पर झड़पें देखी गई थीं, जब प्रदर्शनकारियों ने 5 युवकों को रिहा करने की मांग को लेकर गिरफ्तारी देने के लिए पुलिस थानों में घुसने का प्रयास किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख